Uttarakhand

पानी से भरी बाल्टी में डूबकर, 14 माह की मासूम की मौत

उधमसिंहनगर,। खटीमा तहसील क्षेत्र के कंचनपुरी इलाके में खेलते खेलते 14 महीने की एक बच्ची पानी भरी बाल्टी में सिर के बल गिर कर डूब गई। डूबने से बच्ची की दुखद मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक, कंचनपुरी निवासी शानू पुत्र अख्तियार शाह की 14 महीने की बच्ची सुमैया बीती देर शाम घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते सुमैया हैंडपंप के करीब पहुंच गई। जहां हैंडपंप के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में रखे किसी बर्तन को निकालने की कोशिश में सिर के बल गिर पड़ी। जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के समय बच्ची की मां खाना बनाने में व्यस्त थी। जब काफी देर तक बच्ची की आवाज नहीं आई तो वो उसे तलाश करते-करते हैंडपंप के पास पहुंची तो सुमैया बाल्टी में सिर के बल गिरी पड़ी मिली। जिसे देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां की चीख सुनकर बच्ची का पिता शानू और आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। जबकि, बच्ची को इस हालत में देख बेसुध सी हो गई। इसके बाद बच्ची को आनन-फानन में डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, लेकिन जब तक सुमैया की मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका सुमैया तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। वो अपने पीछे बड़ा भाई समर (उम्र 5 वर्ष) छोटा भाई सजर (उम्र 3 वर्ष) और माता-सबीना पिता सानू को रोता बिलखता छोड़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button