ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की 23 सितंबर से होगी शुरुआत
देहरादून,। यह त्योहार ग्राहकों, विक्रेताओं और ब्रांड्स को एक साथ लाने का अवसर है और बेहतरीन डील्स व नए लॉन्च से बड़ी बचत का मौका मिलेगा। यह बात अमेज़न इंडिया के वीपी कैटेगरीज़ सौरभ श्रीवास्तव ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की घोषणा करते हुए बताई। उन्होंने कहा कि अमेजन इंडिया का ग्रेट इंडियन फ़ेस्टिवल” 23 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें प्राइम मेंबर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, घरेलू सामान और अन्य श्रेणियों में विशेष छूटें मिलेंगी। कंपनी ने 45 नए डिलीवरी स्टेशन खोलते हुए टियर दो और तीन शहरों तक तेज़ डिलीवरी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही 1,50,000 से अधिक मौसमी रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। वहीं ऑपरेशंस के वीपी अभिनव सिंह ने कहा कि 17 लाख से अधिक विक्रेता इस बार विशेष ऑफ़र के साथ त्योहार में भाग लेंगे, और एआई-संचालित टूल्स व पेमेंट सुविधाएँ ग्राहकों के अनुभव को और आसान बनाएँगी।




